apne hi parivar ko maut ki neend sula kar khooni farar
दिल्ली के करावल नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो नाबालिग बेटियों की हत्या कर दी।
यह घटना शुक्रवार (रक्षाबंधन के दिन) की बताई जा रही है। आरोपी का नाम प्रदीप बताया जा रहा है, जिसने अपनी पत्नी जयश्री और 5 व 7 साल की दो बेटियों की हत्या कर दी। हत्या के बाद से आरोपी फरार है।
पुलिस की शुरुआती जाँच में घरेलू विवाद को हत्या का कारण बताया जा रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Comments
Post a Comment